19 अप्रैल 2026 - 16:57
ईरान ने जायोनी सेना में सेंध लगाई, IDF में हड़कंप

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले भी इस्राईली स्रोतों ने दो सैनिकों को ईरान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की खबर दी थी।

जायोनी सेना में ईरान के कथित प्रभाव का खुलासा होते ही जायोनी सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है । इस्राईली मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि सुरक्षा एजेंसियां एक ऐसे नेटवर्क की जांच कर रही हैं, जिसमें कुछ सैनिकों के ईरान के लिए काम करने का शक है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ सैनिक संवेदनशील जानकारी लीक करने में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सैनिकों ने सैन्य ठिकानों, अड्डों और महत्वपूर्ण हथियारों से जुड़ी जानकारी साझा की हो सकती है। यह भी बताया गया है कि उन पर उच्च सरकारी अधिकारियों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने का शक भी है।

इस्राईली मीडिया के अनुसार, वायुसेना से जुड़े दो सैनिकों को लगभग एक महीने पहले दुश्मन से संपर्क रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले भी इस्राईली स्रोतों ने दो सैनिकों को ईरान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की खबर दी थी।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha